Rajasthan News: राज्य में संगठित अपराध का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीकानेर स्थित एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के सीईओ पीयूष श्रृंगारी को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बदमाशों ने उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई धमकी
जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को पीयूष श्रृंगारी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और सीधे तौर पर 5 करोड़ की फिरौती की मांग की। इसके ठीक दो मिनट बाद एक वॉइस नोट भेजकर धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। 4 जुलाई को फिर एक और धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा गया।
पुलिस से मांगी सुरक्षा, मामला थाने में दर्ज
पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत जेएनवीसी थाना पुलिस को दी है और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि यह कॉल शेयर मार्केट से जुड़े व्यवसायी पीयूष श्रृंगारी को मिला था और मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर इसकी निगरानी कर रहे हैं।
रोहित गोदारा पहले भी मांग चुका है भारी-भरकम रंगदारी
यह कोई पहला मामला नहीं है। महज सात दिन पहले श्रीगंगानगर में भाजपा नेता और व्यापारी अशोक चांडक तथा उनके बेटे से भी रोहित गोदारा के नाम पर 30 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इससे पहले व्यापारी आशीष गुप्ता पर फायरिंग का मामला भी इसी गैंग से जुड़ा हुआ सामने आया था। अशोक चांडक ने भी पुलिस अधीक्षक को जान से मारने की धमकी की जानकारी दी थी।
तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों रोहित गोदारा, हैरी बॉक्सर और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे आमजन में डर का माहौल बना हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर दौरा : मुरिया दरबार में होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- BBC के खिलाफ मानहानि मुकदमे में ट्रंप को झटका, कोर्ट ने बयान दर्ज कराने का दिया डेडलाइन
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 27-28 अक्टूबर को बारिश के आसार
- घनी आबादी के बीच मैरिज हॉल में दिखा तेंदुआ: CCTV में कैद हुई घटना; तलाश में जुटा यहां वन विभाग
- Bihar MLC Elections Voting: 8 सीटों के लिए 993 बूथ केंद्रों पर मतदान शुरू, मैदान में 150 उम्मीदवार
