Rajasthan News: राजस्थान के व्यापारियों और होटल चलाने वालों के लिए आज सुबह-सुबह एक बुरी खबर आई है। अगर आप जयपुर, जोधपुर या कोटा में कोई रेस्टोरेंट, ढाबा या चाय की थड़ी चलाते हैं, तो आज से आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।

तेल कंपनियों ने अचानक ही गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इसमें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। राहत की बात बस इतनी है कि घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अमेरिका-ईरान जंग का असर
वैश्विक बाजार में चल रही उथल-पुथल का असर अब सीधे आपके शहर के बाजारों में दिखने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी वजह से कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर सीधे 42 रुपये बढ़ा दिए हैं।
जयपुर के एमआई रोड और सिंधी कैंप जैसे कमर्शियल इलाकों के दुकानदारों का कहना है कि हर महीने बढ़ते दामों से उनका बजट पूरी तरह बिगड़ रहा है।
राजस्थान में अब क्या है नया रेट?
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने नई रेट लिस्ट लागू कर दी है। राजस्थान में कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)अब तक 3141 रुपये में मिलेगा, जो पहले 3099 रुपये का था। वहीं घरेलू सिलेंडर (14.2 अभी बाजार में 916.50 रुपये में ही मिलेगा। दाम बढ़ने का सीधा असर बाहर खाना खाने वाले आम लोगों की थाली पर भी पड़ सकता है।
6 महीने में डबल से ज्यादा हुए दाम
इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों ने आम आदमी को सबसे ज्यादा रुलाया है। कंपनियों ने इस साल 6 बार से ज्यादा दाम बढ़ाए हैं। पिछले साल 31 दिसंबर तक जो सिलेंडर सिर्फ 1608 रुपये में मिल जाता था, वो अब 1 जून आते-आते 3141 रुपये का हो चुका है।
इस साल जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये, अप्रैल में 195 रुपये, मई में सबसे ज्यादा 993 रुपये और अब जून की शुरुआत में ही 42 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में हालात ऐसे ही रहे, तो अगले महीने फिर दाम बढ़ सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
