Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सस्ते गैस सिलेंडर का वादा तो किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।
गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, राजस्थान में ‘मोदी की गारंटी और गरीबों की हालत खराब। आज से दो साल पहले मैंने बजट भाषण में उज्ज्वला योजना और BPL परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी, और इसका क्रियान्वयन कर 500 रुपये में सिलेंडर देने की व्यवस्था की थी।

भाजपा के वादों की हवा
गहलोत ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि वे सरकार में आने पर 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे, लेकिन अब अखबारों की सुर्खियों से सामने आया है कि अक्टूबर और नवंबर 2024 में लिए गए गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं दी गई।
गरीबों को झांसा और महंगे सिलेंडर की मार
गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान की गरीब जनता भाजपा के झांसे में आकर महंगे सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रही है, जबकि मुख्यमंत्री हवा-हवाई जुमलों में व्यस्त हैं और ज़रूरी मुद्दों पर बात नहीं कर रहे।
पढ़ें ये खबरें
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें
- काल निगल गया जिंदगीः घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला, कुछ देर बाद आई मौत की खबर, जानिए कैसे घटी घटना…
