Rajasthan News: जयपुरवासियों के लिए घर खरीदना अब और आसान होने जा रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) 12 मई को तीन नई आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार की शुरुआत करने जा रहा है। इन योजनाओं का शुभारंभ नगरीय विकास मंत्री करेंगे। कुल 765 भूखंडों के लिए 13 मई से 12 जून के बीच आवेदन किए जा सकेंगे, और लॉटरी 2 जुलाई को निकाली जाएगी।

सपनों का घर अब वास्तविकता के करीब
JDA की ये योजनाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। जेडीसी आनंदी के अनुसार, भूखंडों की आरक्षित दर ₹11,000 से ₹15,500 प्रति वर्गमीटर तय की गई है। विकास कार्यों के लिए ₹15 करोड़ की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, और सरस्वती विहार में कार्य शुरू भी हो चुका है।
योजनाओं का विवरण
1. गंगा विहार योजना (ग्राम बस्सी, जोन-13)
- लोकेशन: जयपुर-आगरा हाईवे से 2.5 किमी दूर
- भूखंड: 233 (45 से 120 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹14,000/वर्गमीटर
- विशेषता: 30 मीटर चौड़ी सड़क से सीधा कनेक्टिविटी
2. यमुना विहार योजना (ग्राम काठावाला, चाकसू, जोन-14)
- लोकेशन: जयपुर एयरपोर्ट से 39 किमी दूर, टोंक रोड पर
- भूखंड: 232 (45 से 220 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹15,500/वर्गमीटर
3. सरस्वती विहार योजना (ग्राम बेनाडमय दौलतपुरा, जोन-12)
- लोकेशन: बैनाड रेलवे स्टेशन से 3.4 किमी और सीकर रोड से 6.1 किमी दूर
- भूखंड: 300 (45 से 220 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹11,000/वर्गमीटर
पढ़ें ये खबरें
- चीनी पटाखे फिर फुस्स : पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ HQ-9, चीन के एयर डिफेंस सिस्टम पर भरोसा करना सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को भी पड़ा महंगा
- गोपालगंज: कुएं में मिला 5 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के पोस्टर में EX CM भूपेश बघेल की फोटो गायब, BJP जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कसा तंज ..
- 2 साल पहले 3 जान लेने वाले ‘गजराज’ की फिर दस्तक: बांधवगढ़ से हनुमना तक 15 दिनों का सफर, वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
- बिहार में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर


