Rajasthan News: राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में एक बार फिर जमीन धंसने की डरावनी घटना सामने आई है। नागाणा थाना क्षेत्र में मंगला वैल पेड-7 के पास अचानक ज़मीन फटने लगी, जिससे करीब 250 मीटर लंबी दरारें और कई गहरे गड्ढे बन गए। घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं, और इलाका पूरी तरह सतर्कता में है।

क्या वजह रही इस जमीन धंसने की?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेल उत्पादन के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट को जमीन में दबाने और ब्लास्टिंग गतिविधियों की वजह से हो सकती है। हालांकि, ये सिर्फ शुरुआती आशंका है।
वास्तविक कारण जानने के लिए केयर्न एनर्जी ने जोधपुर से जियोलॉजिकल सर्वेक्षण टीम को बुलाया है। टीम जल्द ही मौके पर जाकर मुआयना करेगी और यह पता लगाएगी कि आखिर ज़मीन के नीचे हो क्या रहा है।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर
नागाणा थानाधिकारी जमील खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खतरनाक इलाकों को लाल झंडियों से चिन्हित किया ताकि लोग गलती से भी गड्ढों के पास न जाएं। जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।
गांव में दहशत का माहौल
आसपास के गांवों में रहने वाले लोग गंभीर रूप से चिंतित हैं। उनका कहना है कि पहले भी छोटे-मोटे कंपन और हल्की दरारें देखने को मिली थीं, लेकिन इस बार हालात कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। लोगों को अब अपने घर और ज़मीन की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
