Rajasthan News: नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने रविवार को जोधपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि SI भर्ती पेपर लीक मामले में अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। लेकिन अगर अदालत से भी ठोस समाधान नहीं निकलता है, तो आरएलपी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

बेनीवाल ने ऐलान किया कि जरूरत पड़ने पर एक लाख से अधिक युवाओं के साथ नई दिल्ली में राजधानी का घेराव किया जाएगा।
चुनाव आयोग पर तंज
वोटों की चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग की सफाई पर बेनीवाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग खुद थोड़ी कहेगा कि वोटों की चोरी हो रही है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पेपर लीक और अग्निवीर जैसे अहम मुद्दों पर चुप है, जबकि केवल संविधान बचाओ और वोट चोरी जैसे नारे लगाता है।
जोजरी नदी का मुद्दा
बेनीवाल ने जोजरी नदी के प्रदूषण को लेकर सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ राजनीति की। आरएलपी अब इस मसले को लेकर गंभीर है और किसानों को राहत दिलाने के लिए मैदान में उतरेगी।
धनखड़ पर बड़ा बयान
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर भी बेनीवाल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद धनखड़ चुप हैं, लेकिन देश जानना चाहता है कि उन्हें जिस तरीके से हटाया गया, उसका असली कारण क्या था। उन्होंने इसे लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर सवाल बताया और कहा कि जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी आवास में चल रहा था साई डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रशासन ने किया सील
- BSEIDC का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से कैश और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद
- Haryana Top News : हरियाणा में 450 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जर्जर अस्पतालों की भी होगी मरम्मत, विधायक को धमकी मामले में बड़ा सुराग, हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- MP TOP NEWS TODAY: 3 सितंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News: प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर ठोका जुर्माना, चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, रिश्वत लेते प्राचार्य-लिपिक गिरफ्तार, सास ने लगाई फांसी; बहू समेत तीन गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


