Rajasthan News: स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी से भरी वैन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने उस दुकान को भी सीज कर दिया है, जहां से मिलावटी घी की आपूर्ति का संदेह था। दुकान की भी तलाशी की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने जानकारी दी कि विभाग को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि रिद्धि सिद्धि फर्स्ट कॉलोनी के पास से नकली घी की सप्लाई होने वाली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वैन को धर दबोचा, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वैन के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई। वैन को अब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
वैन में भारी मात्रा में घी पाया गया, जो कई कार्टन में बंद था। डॉ. सिंगला ने बताया कि घी के नकली होने का संदेह है और सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। यह एक हफ्ते में मिलावटी घी के खिलाफ तीसरी कार्रवाई है, इससे पहले भी रीको एरिया से बड़ी मात्रा में नकली घी जब्त किया गया था।
डॉ. सिंगला ने आगे बताया कि यह वैन रीको एरिया की एक दुकान से निकली थी, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली। सूत्रों के अनुसार, इस दुकान से नकली घी की आपूर्ति की जा रही थी। दुकानदार को मौके पर बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दुकान को सीज कर दिया गया। अब दुकान की तलाशी दुकानदार की मौजूदगी में की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बाढ़ पीड़ितों के खातों में पहुंचे 7-7 हजार, UCC को लेकर NDA में बढ़ी बेचैनी
- Haryana Top News : हरियाणा में 9700 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर, धान खरीद की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार, हरियाणा में H1N1 के मामले बढ़े, निगरानी बढ़ाई गई समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- आशीर्वाद का दीया पर कांग्रेस का पलटवार, खोवाल बोले- पहले जनता को जवाब दे BJP
- गांधीनगर में 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इंस्टाग्राम पर लिखा था आखरी संदेश
- भिलाई से राजधानी में आकर नाबालिग का अपहरण! लूट और बेरहमी से पिटाई, जबड़े में 3 जगह फ्रैक्चर, 10 युवकों पर आरोप



