Rajasthan News: राजस्थान को पंजाब की तरह नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान में बैठा आतंकी और नामी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी अब हमारे राजस्थान को उड़ता राजस्थान बनाने के चक्कर में है।
वह भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाकों से ड्रोन के जरिए लगातार भारी मात्रा में हथियार और जानलेवा ड्रग्स भेज रहा है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि भट्टी सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के सीधे-साधे नाबालिग लड़कों को बरगला रहा है। वह इन बच्चों को पैसों का लालच देकर अपने स्लीपर सेल में भर्ती कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस नए पैंतरे से हैरान हैं।

रोहित गोदारा और बांबिया गैंग से मिलाया हाथ
भारत में अपना पैर जमाने के लिए इस पाकिस्तानी आतंकी ने देश के बड़े आपराधिक गिरोहों से हाथ मिला लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस समय पंजाब की बांबिया गैंग और राजस्थान की कुख्यात रोहित गोदारा गैंग भट्टी के इशारे पर काम कर रही हैं। पहले भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई मिलकर काम करते थे।
श्रीगंगानगर बॉर्डर से आ रहे चीनी बम और कोड वाली ड्रग्स
शहज़ाद भट्टी इस वक्त पाकिस्तान के श्रीगंगानगर बॉर्डर से बिल्कुल सटे इलाके में बैठकर यह पूरा काला धंधा चला रहा है। वह राजस्थान के बदमाशों को एके-47, हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर सप्लाई कर रहा है। ड्रोन के जरिए अफगानिस्तान की हेरोइन और चीन की खतरनाक लिक्विड एमडी ड्रग भेजी जा रही है। यह लिक्विड नशा इतना हाईप्रोफाइल है कि युवा इसे देखते ही इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस को बॉर्डर पर जो ग्रेनेड मिले हैं, उन पर मेड इन चाइना लिखा है। वहीं ड्रग्स के पैकेटों पर क्वालिटी बताने के लिए 999 और 777 जैसे खास कोड लिखे हुए हैं।
बीकानेर-जैसलमेर में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी
भट्टी ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसे श्रीगंगानगर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर को अपना मुख्य अड्डा बना लिया है। यहाँ रात के अंधेरे में कई बार ड्रोन से पैकेट गिराए जा चुके हैं। इस बड़े खतरे को देखते हुए राजस्थान एटीएस (ATS), खुफिया विभाग और लोकल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने भट्टी के कई मददगारों को दबोच लिया है। अब पुलिस उन लड़कों की लिस्ट बना रही है जो सोशल मीडिया पर इस गैंगस्टर को फॉलो करते हैं और उसकी पोस्ट लाइक करते हैं। उनकी काउंसिलिंग की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली की बिजली सब्सिडी पर CAG का खुलासा, वितरण प्रक्रिया में मिली अनियमितताएं
- दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश के बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट
- AISA अध्यक्ष पर स्याही कांड को लेकर रोहिणी आचार्य ने सरकार और व्यवस्था को घेरा
- रॉयल एनफील्ड का नया दांव : भारतीय ऑटो बाजार में जल्द एंट्री ले सकती है Himalayan 440, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
- उज्बेकिस्तान की नृत्यांगना शबनम ने नर्मदापुरम में बिखेरा कत्थक का जादू, भारतीय संस्कृति के दीवाने हुए विदेशी युवा

