Rajasthan News: ब्यावर-जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से लौट रही प्राइवेट बस तेज रफ्तार में मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान बस का टायर भी फट गया। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए, जिनमें से 18 को ब्यावर के अमृत कौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला और एक 13 वर्षीय बच्चे का हाथ कट गया।

राहगीरों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर मदद शुरू की और घायलों को बस से बाहर निकाला। कई घायलों को राहगीरों ने अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया, जबकि बाद में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह
प्रत्यक्षदर्शी शुभम जोशी ने बताया कि बस मोड़ पर तेज गति से दौड़ रही थी और अचानक पलट गई। इस दौरान टायर भी फट गया। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को तेज रफ्तार पर टोका था, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।
घायलों की सूची
गंभीर रूप से घायल दुर्गाराम (13) बड़ली, जोधपुर और पुष्पा कंवर (47) सोजत का हाथ कट गया है। अन्य घायलों में पूनाराम (बालेसर), रीतू और धापू देवी (बड़ली, जोधपुर), चंदनी बाई चौपड़ा (सोजत), मांगीदेवी और भंवर देवासी (पाली), अनन्दाराम, मोडाराम (बालोतरा), चन्द्राराम (डोरयावास), पायल और प्रदीप (देवलियाकला), प्रहलाद, राहुल (पीपाड़सिटी) शामिल हैं। पुलिस ने बस और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
