Rajasthan News: टोंक के सआदत अस्पताल में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है। गुरुवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत हिंदू संगठनों ने टोंक एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकारी कार्यालयों में इस्लामिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, हिजाब विवाद से जुड़ा वीडियो वायरल करने वाली इंटर्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर, मुस्लिम संगठनों और बीजेपी ने भी इस मामले में ज्ञापन सौंपे हैं, जिससे माहौल और गरमा गया है।

डॉक्टर दंपति को धमकी, मांगी 7 दिन की छुट्टी
विवाद के केंद्र में रही महिला डॉक्टर बिंदु गुप्ता के पति डॉ. अंकित गुप्ता ने बताया कि उन्हें अस्पताल में एक संदिग्ध व्यक्ति ने धमकी दी, जिसमें कहा गया, “मैडम को संभालकर रखना।” इस घटना से आहत डॉक्टर दंपति ने गुरुवार को आधे दिन की छुट्टी ली और अब 7 दिन के अवकाश के साथ हेडक्वार्टर छोड़ने की अनुमति मांगी है। उन्होंने टोंक पीएमओ को इस संबंध में आवेदन दिया है। डॉ. अंकित ने एक वायरल वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि पीएमओ उनका साथ नहीं दे रहे और उन्हें छुट्टी लेकर चले जाने को कह रहे हैं।
लगभग पांच दिन पहले सआदत अस्पताल के लेबर रूम में ड्यूटी के दौरान एक इंटर्न को महिला डॉक्टर बिंदु गुप्ता ने हिजाब में ड्यूटी न करने की सलाह दी थी। इस बात से नाराज इंटर्न ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
टोंक एडीएम ने स्पष्ट किया कि शहर के अमन-चैन को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से इस मामले में नाराजगी जाहिर की है।
पढ़ें ये खबरें
- BSEIDC का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से कैश और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद
- Haryana Top News : हरियाणा में 450 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जर्जर अस्पतालों की भी होगी मरम्मत, विधायक को धमकी मामले में बड़ा सुराग, हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- MP TOP NEWS TODAY: 3 सितंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News: प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर ठोका जुर्माना, चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, रिश्वत लेते प्राचार्य-लिपिक गिरफ्तार, सास ने लगाई फांसी; बहू समेत तीन गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘FIR दर्ज करके मुझे चुप नहीं कराया जा सकता’, कैमैक स्ट्रीट दफ्तर में तोड़फोड़ पर ममता का BJP पर हमला, 6 गिरफ्तार


