Rajasthan News: भारत और पाकिस्तान की सीमा पर अब परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। राजस्थान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह स्मार्ट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाने और घुसपैठियों को रोकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद बीकानेर आ रहे हैं। वे आगामी 25 और 26 मई को बॉर्डर का दौरा करेंगे।

उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि गृहमंत्री का यह दौरा देश की सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। शाह का यह दौरा बेहद गोपनीय और रणनीतिक माना जा रहा है। सीमा पर हाई-टेक सेंसर्स और ड्रोन तैनात करने का खाका तैयार है।
BSF मुख्यालय में रात गुजारेंगे अमित शाह
तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह 25 मई को सीधे बीकानेर पहुंचेंगे। बड़ी बात यह है कि वे किसी बड़े होटल में रुकने के बजाय बीएसएफ (BSF) सेक्टर मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अफसरों की मानें तो शाह रात में ही सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह ही वे सीमा की अग्रिम चौकियों के लिए रवाना हो जाएंगे।
सांचू बॉर्डर पर सजेगा सैनिकों का दरबार
दौरे के दूसरे दिन यानी 26 मई को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से सीधे सांचू बॉर्डर चौकी पहुंचेंगे। वहां वे देश की हिफाजत में मुस्तैद जवानों से सीधे बात करेंगे।
- जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सैनिक सम्मेलन होगा।
- महिला प्रहरियों के लिए नई बैरकों का ई-उद्घाटन किया जाएगा।
- जवानों के साथ शाह दोपहर का खाना भी खा सकते हैं।
5 संभागों के बड़े अफसरों के साथ महामंथन
अमित शाह का यह दौरा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं है। बॉर्डर पर सेंसर, आधुनिक ड्रोन और स्मार्ट फेंसिंग (बिजली के तारों वाली स्मार्ट घेराबंदी) लगाने को लेकर पांच संभागों के बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इसी बैठक में घुसपैठ रोकने के फुलप्रूफ प्लान पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
दूसरी तरफ, बीकानेर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उनकी राजनीति का स्तर लगातार गिर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

