Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो कारों की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास हुआ, जहां खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक कार दूसरी कार से आमने-सामने भिड़ गई। दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि कारों में फंसे लोगों को निकालने के लिए वाहनों को काटना पड़ा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर शव और घायल बिखरे पड़े थे। एक शव को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
खाटूश्याम से लौट रहे थे मृतक
मृतकों में एक कार में सवार चार लोग शामिल हैं, जो खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इनमें अभय सिंह पुरा निवासी करण, दिनेश, मदन और बिग्गा निवासी मनोज शामिल हैं। दूसरी कार में सवार नापासर निवासी सुरेंद्र कुमार की भी इस हादसे में मौत हो गई। दूसरी कार के चार अन्य यात्री संतोष कुमार, मल्लूराम, जितेंद्र और लालचंद गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
