Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवाओं की जान चली गई। यह हादसा बारां शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर गजनपुरा गांव के समीप हुआ, जहां सड़क पर बने गड्ढों से बचने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई।

कार के परखच्चे उड़ गए, मौके पर ही तीन की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवती को कोटा ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के रहने वाले थे।
गड्ढों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
बारां के डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार युवक-युवतियां लखनऊ से कोटा की ओर जा रहे थे। NH-27 पर गड्ढों से बचते समय वाहन असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से टकरा गया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है:
- अरीशका मिश्रा (24)– गोरखपुर निवासी
- सुनील मिश्रा (29)– गोरखपुर निवासी
- राहुल कुमार (24)– गोरखपुर निवासी
- नमन चतुर्वेदी (24)– कार चला रहे थे, लखनऊ निवासी
वहीं, जया शर्मा (24), लखनऊ निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें पहले बारां जिला अस्पताल और फिर कोटा रेफर किया गया था, लेकिन कोटा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव रखवाए मोर्चरी में, परिजनों को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी शेखावत और कोतवाली थानाधिकारी योगेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के शवों को बारां और कोटा की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- यूपी में मौसम साफ, 7 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; इस जिले की हवा सबसे खराब
- Bihar Morning News: गांधी मैदान में रावण दहन, NDA की बैठक, महिलाएं खेलेंगी सिंदूर की होली
- 20 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दशहरे पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर… यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : दुर्गा विसर्जन बने सद्गुणों का जागरण, दशानन के साथ हो दस अवगुणों का दहन – संदीप अखिल
