Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक थर्माकॉल फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री को लपटों ने घेर लिया. फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं.

दमकल ने पांच घंटे में पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग को बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि अब भी घटनास्थल से धुआं उठ रहा है. आसपास की कंपनियों में भी दहशत का माहौल बन गया और वहां काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया.
तीन दिन पहले भी लगी थी भीषण आग
घटना रात 1 बजे के आसपास हुई. इससे पहले, तीन दिन पहले भी बहरोड़-नीमराणा क्षेत्र में एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी में आग लग चुकी है. उस आग पर काबू पाने में 16 घंटे का समय लगा था और करीब 40 दमकल गाड़ियां लगाई गई थीं.
बहरोड़, नीमराणा और सोतानाला से पहुंची दमकल
आग की सूचना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. बहरोड़, नीमराणा और सोतानाला से दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री पूरी तरह चपेट में आ गई. दमकल कर्मी अब भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- MP में होली पर खिली रहेगी धूप: आधे से ज्यादा हिस्से में पारा 33 के पार, मार्च के पहले पखवाड़े में 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान
- बिहटा-सरमेरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- किशोरावस्था में दर्ज केस से नौकरी नहीं रोक सकते, कैट का दिल्ली पुलिस को नियुक्ति का आदेश
- Holi 2026 : होली के एंजॉयमेंट में न भूलें अपने पेट्स का ख्याल, उन्हें रंगों से इस तरह रखें सुरक्षित …
- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! घर में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, बुआ पर कत्ल की आशंका, जानिए पूरा मामला

