Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक थर्माकॉल फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री को लपटों ने घेर लिया. फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं.

दमकल ने पांच घंटे में पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग को बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा. हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि अब भी घटनास्थल से धुआं उठ रहा है. आसपास की कंपनियों में भी दहशत का माहौल बन गया और वहां काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया.
तीन दिन पहले भी लगी थी भीषण आग
घटना रात 1 बजे के आसपास हुई. इससे पहले, तीन दिन पहले भी बहरोड़-नीमराणा क्षेत्र में एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी में आग लग चुकी है. उस आग पर काबू पाने में 16 घंटे का समय लगा था और करीब 40 दमकल गाड़ियां लगाई गई थीं.
बहरोड़, नीमराणा और सोतानाला से पहुंची दमकल
आग की सूचना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. बहरोड़, नीमराणा और सोतानाला से दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री पूरी तरह चपेट में आ गई. दमकल कर्मी अब भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- CG में खौफनाक मर्डर : पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक सप्ताह बाद ऐसे खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
- सत्ताइस से पहले सीटों का बंटवारा! संजय निषाद ने गृह मंत्री से मांगा समय, शाह ने दिया ये जवाब
- PM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, सीएम डॉ. मोहन भी हुए शामिल
- CG News : पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- Bihar Top News 11 june 2026: लालू यादव का 79 वां जन्मदिन, बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, निशांत कुमार बने MLC

