Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में नीले ड्रम से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला मेरठ के साहिल मर्डर केस की तरह ही दिल दहला देने वाला है. मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज (निवासी- शाहजहांपुर, यूपी) के रूप में हुई है, जो ईंट भट्टे पर काम करता था और हाल ही में किशनगढ़ बास की आदर्श कॉलोनी में किराए पर रहने लगा था.

पत्नी का मकान मालिक के बेटे से अफेयर
पुलिस जांच में सामने आया है कि हंसराज की पत्नी लक्ष्मी उर्फ सुनीता का मकान मालिक के बेटे जितेंद्र से संबंध था. घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे और तीनों बच्चों को भी लेकर गायब हो गए. पुलिस ने तलाश कर दोनों को पकड़ लिया है. बच्चे भी सुरक्षित मिल गए हैं.
कैसे खुला राज
घर में बदबू आने पर मकान मालिक की पत्नी मिथिलेश ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस छत पर बने कमरे में पहुंची तो वहां एक ड्रम मिला, जिसके ऊपर पत्थर रखा था. अंदर शव बरामद हुआ. लाश को छिपाने और जल्दी गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला गया था.
हथियार से गला रेतकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, हंसराज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई. इसके बाद शव को ड्रम में बंद कर छत पर रख दिया गया. शुरुआती जांच में साफ है कि वारदात में पत्नी और मकान मालिक का बेटा शामिल हैं. दोनों से पूछताछ जारी है.
पड़ताल जारी
डीएसपी ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी थी. अब शक की सूई उसी और मृतक की पत्नी पर टिक गई है. पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर हत्या की वजह और साजिश की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
