Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में गुरुवार, 28 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। खाटूश्यामजी प्रसारण निगम के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार बिजारणियां ने बताया कि 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति त्रैमासिक मेंटेनेंस के कारण बाधित रहेगी।

खाटूश्यामजी का प्रसिद्ध मंदिर, जहां लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं, 25 अगस्त की रात 10 बजे से 26 अगस्त की शाम 5 बजे तक 19 घंटे के लिए बंद रहा। इस दौरान बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया गया। हिंदू सनातन धर्म में इस श्रृंगार का विशेष महत्व है, क्योंकि शाही स्नान के बाद बाबा के कृष्णमई और विष्णु स्वरूप (श्याम) के दर्शन होते हैं, जो भक्तों के लिए एक अनूठा और आध्यात्मिक अनुभव होता है।
भक्तों ने किया इंतजार, लगी लंबी कतारें
मंदिर बंद होने की जानकारी न होने के कारण कई भक्त पहले ही खाटूश्यामजी पहुंच गए थे। दूर-दराज से आए भक्तों ने धर्मशालाओं और होटलों में रुककर मंदिर खुलने का इंतजार किया। कुछ भक्त मंदिर की चौखट पर माथा टेककर लौट गए। मंदिर के पट खुलते ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
