Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार अब प्रदेश के विकास को लेकर ‘फुल एक्शन’ मोड में आ गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में आयोजित राज उन्नति की चौथी बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा के तेवर काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने साफ कर दिया है कि प्रदेश में विकास कार्यों में देरी अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अफसरों को मिली चेतावनी
दरअसल, बैठक के दौरान सीएम ने राज्य सरकार की चुनिंदा परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कुछ प्रोजेक्ट्स की सुस्त रफ़्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर काम तय डेडलाइन में पूरा नहीं हुआ, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी और उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सीएम ने कहा कि लापरवाही के लिए प्रशासन में कोई जगह नहीं है, हर प्रोजेक्ट की टाइमलाइन फिक्स हो। राज उन्नति कार्यक्रम के जरिए अब हर विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर सीएमओ की सीधी नजर रहेगी। आमजन की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में जाकर काम की गुणवत्ता और गति देखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। बता दें कि इस बैठक के बाद अब सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक के अफसरों में खलबली मच गई है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में कर्मचारियों को ₹15 हजार की राहत, 24 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
