Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सेंट्रल जेल के अंदर बंद एक कैदी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में गंभीर रूप से घायल बंदी को तुरंत इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
घायल कैदी की मां अंतर भंवर ने जेल प्रशासन को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अपने बेटे की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद बंदी चेतन सिंह अपनी सजा काटने के साथ-साथ जेल के अंदर ही आईटीआई की पढ़ाई भी कर रहा है। 10 जून दोपहर को जब वह आईटीआई की क्लास में बैठा था, तभी एक दूसरे कैदी ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
घायल चेतन सिंह की मां अंतर भंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे पर यह हमला जेल के भीतर होने वाली कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की वजह से हुआ है।
पीड़ित परिवार ने इस हमले के पीछे बाकायदा नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मां का आरोप है कि हमला करने वाले बंदी सुभाष धोबी ने यह जानलेवा हमला सुमेर सिंह गुर्जर के इशारे पर किया है। शिकायत में सुमेर सिंह गुर्जर के अलावा मनीष सैनी, विष्णु पंडित, ललित और अर्जुन चीफ के नामों का भी जिक्र किया गया है। परिवार का कहना है कि इन लोगों से चेतन की जान को गंभीर खतरा है।
इस पूरे मामले में फिलहाल जेल प्रशासन की तरफ से कोई भी आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। हालांकि, पीड़ित मां की शिकायत मिलने के बाद जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बैरक के भीतर धारदार हथियार कैसे पहुंचा?
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


