Rajasthan News: जनाना अस्पताल (MCH) में हिजाब पहनकर ड्यूटी करने को लेकर इंटर्न और डॉक्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। हिजाब पहनने से रोके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है। मुस्लिम संगठनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्या है मामला?
वीडियो में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदु गुप्ता इंटर्न छात्रा उमामा को समझाते हुए कहती नजर आ रही हैं कि अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों का चेहरा मरीजों को साफ दिखना चाहिए। इस पर छात्रा जवाब देती है “मैं ड्यूटी पर आते समय चेहरा दिखा दूंगी, मेरा पहचान पत्र है, और क्या चाहिए?” इस दौरान दोनों के बीच बहस होती रही। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद छात्रा ने रिकॉर्ड किया था।
पहले भी हो चुकी थी शिकायत
अस्पताल प्रभारी डॉ. विनोद परवेरिया ने बताया कि छात्रा पिछले एक महीने से यूनानी इंटर्नशिप कर रही है और लेबर रूम में ड्यूटी कर रही है। तीन दिन पहले भी उसने डॉ. बिंदु गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय डॉक्टर को बुलाकर समझाइश दी गई थी, लेकिन शनिवार को फिर से बहस हो गई और वीडियो वायरल हो गया।
संगठनों और नेताओं ने जताया विरोध
मामले के बाद रविवार को मुस्लिम संगठनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने भी अस्पताल जाकर नाराजगी जताई और MCH प्रभारी से मुलाकात कर विभागीय जांच की मांग रखी। पुलिस ने कहा कि इस विवाद को लेकर अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
