Rajasthan News: मुंबई और भीलवाड़ा में सोमवार को आयकर विभाग ने अकाउंटेंट पिता-पुत्र के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों पर राजनीतिक पार्टी के नाम पर चंदा लेने और बोगस ट्रांजैक्शन कराने में भूमिका निभाने का शक है। फिलहाल आयकर की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं और पूछताछ जारी है।
मुंबई-भीलवाड़ा में एक साथ कार्रवाई
सबसे पहले टीम मुंबई में बेटे आशीष बाकलीवाल के ऑफिस पहुंची। इसी समय दिल्ली और जयपुर से आई अन्य टीमें भीलवाड़ा स्थित अकाउंटेंट कन्हैयालाल बाकलीवाल (50) के घर पहुंचीं। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

कन्हैयालाल का ऑफिस भीलवाड़ा के राजेंद्र मार्ग पर महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में है, जो फिलहाल बंद है। टीम ने यहां से कई दस्तावेज जब्त किए हैं।
35 दिनों में पांचवीं रेड
भीलवाड़ा में पिछले 35 दिनों के भीतर आयकर विभाग की यह पांचवीं रेड है। विभाग राजनीतिक पार्टी बनाकर चंदा लेने और फर्जी लेन-देन के मामलों की जांच कर रहा है।
जुलाई से जारी अभियान
14 जुलाई को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के निर्देश पर आयकर विभाग ने देशभर में करीब 150 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई कार्रवाई अब तक जारी है।
भीलवाड़ा में अब तक दो अकाउंटेंट, एक राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दो पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापे पड़ चुके हैं। सोमवार की यह कार्रवाई भी उसी सिलसिले की कड़ी है।
करोड़ों के खुलासे की आशंका
आयकर विभाग को शक है कि बाकलीवाल परिवार के ठिकानों से करोड़ों रुपये के बोगस ट्रांजैक्शन सामने आ सकते हैं। इसी वजह से मुंबई और भीलवाड़ा में एक साथ रेड की गई।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
