Rajasthan News: जयपुर के चौमूं इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने हुस्न और प्यार के जाल में ऐसा फंसाया कि वह उम्र भर का दर्द दे गई। शादी के महज दो दिन बाद ही यह नई नवेली दुल्हन घर की अलमारी साफ कर गायब हो गई। पीड़ित दूल्हे ने शनिवार को चौमूं थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज कराया है।

ऑफिस में हुआ प्यार, फिर खुद ही किया प्रपोज
चौमूं के रहने वाले 23 साल के पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक नामी प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसी कंपनी में आरोपी युवती ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। साल 2024 से दोनों एक ही ऑफिस में थे, इसलिए रोज मिलना-जुलना और बातचीत होती थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवक के अच्छे रहन-सहन और सैलरी को देखकर लड़की ने खुद ही उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिए मान गए। इसी महीने 8 मई को दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। इसके बाद 10 मई को घर पर रिसेप्शन का प्रोग्राम रखा गया, जहां ससुराल वालों ने अपनी नई बहू को सोने का हार, चूड़ियां और झुमके जैसे कई कीमती गहने गिफ्ट किए।
अकेला पाकर बहन के साथ हुई फरार
रिसेप्शन के अगले ही दिन परिवार के ज्यादातर लोग अपने-अपने काम से बाहर चले गए थे। घर पर दुल्हन और उसकी बहन अकेली थीं। बस, इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों बहनों ने अलमारी का ताला तोड़ा। अलमारी में रखे सोने के सारे गहने और 50 हजार रुपये कैश समेट कर दोनों रफूचक्कर हो गईं। जब शाम को घरवाले वापस लौटे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन का फोन भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ल
पुलिस का क्या है कहना?
चौमूं थाना प्रभारी (SHO) हरवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम आरोपी युवती के ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस कंपनी के एचआर से भी लड़की के पुराने रिकॉर्ड और एड्रेस प्रूफ की जानकारी जुटा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- उज्जैन में मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म: सलमान से बना शांतनु, मौनतीर्थ पीठ में महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
- RCB vs GT IPL 2026 Final: खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- बंगाल में कल होगा शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, एक साथ लेंगे 35 मंत्री शपथ
- Today’s Top News: DRDO का महापरीक्षण और थमा लू का कहर, एक क्लिक में पढ़ें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें एक साथ
- रहली में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 1 मजदूर की हुई मौत, रात में काम कराने पर उठे गंभीर सवाल

