Rajasthan News: जयपुर के राजा-महाराजाओं के ठाट-बाठ की चर्चा अब सात समंदर पार फ्रांस तक पहुंच गई है। दुनिया के सबसे बड़े कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस बार मरुधरा का असली वैभव दिखने वाला है। जयपुर की मशहूर फैशन डिजाइनर आशना वासवानी वहां अपनी ऐसी कलाकारी दिखाने जा रही हैं, जिसे देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाएगी।

आशना वहां असली सोने के तारों से बनी 3 करोड़ रुपये की तीन जादुई ड्रेस पेश करेंगी। मेट गाला में जयपुर राजघराने के जलवे के बाद अब यह दूसरी सबसे बड़ी खबर है। जयपुर के फैशन सर्किट में इस बात को लेकर गजब का उत्साह है।
हवामहल थीम और 10 मॉडल्स का रॉयल लुक
इस बार कांस का रेड कार्पेट राजस्थान के रंग में रंगा नजर आएगा। आशना वासवानी अपने साथ 10 टॉप मॉडल्स की टीम लेकर फ्रांस पहुंच रही हैं। सबसे खास बात यह है कि उनका पूरा कलेक्शन जयपुर के ऐतिहासिक ‘हवामहल’ से प्रेरित है। इस ड्रेस को तैयार करने में राजस्थान के खादी और पारंपरिक हस्तशिल्प का गजब का इस्तेमाल हुआ है। कपड़ों पर असली सोने (Gold) के तारों से बेहद महीन और खूबसूरत नक्काशी की गई है। आशना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस कलेक्शन को बनाने में उन्होंने अपने जज्बात लगा दिए हैं। इसका हर एक धागा भारतीय कारीगरी की कहानी कहता है।

बुनकरों की कला को मिलेगा सात समंदर पार बाजार
जयपुर के चौड़ा रास्ता और जोहरी बाजार के पुराने कारीगरों के हवाले से बड़ी बात सामने आई है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े स्थानीय बुनकरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी पोशाकें जाने से उनकी कला को नया जीवन मिलेगा।
यह सिर्फ एक फैशन शो नहीं है। यह राजस्थान के उन गरीब कारीगरों की मेहनत का सम्मान है जो महीनों दिन-रात एक करके ऐसी बारीक बुनाई करते हैं। मेट गाला में महाराजा पद्मनाभ सिंह और राजकुमारी गौरवी कुमारी के बाद अब आशना की इस कलाकृति का हर तरफ बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इससे साफ हो गया है कि हमारा हेरिटेज फैशन आज भी दुनिया में सबसे बेजोड़ है।
क्यों है इतना खास
पोशाकों को बनाने में असली सोने के तारों का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूरी डिजाइन जयपुर की ऐतिहासिक इमारत हवामहल की वास्तुकला पर आधारित है। इस कलेक्शन के जरिए राजस्थान की पारंपरिक खादी को ग्लोबल मंच पर एक नई पहचान दी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Board Exam: 10वीं-12वीं के पेपर में बड़ा बदलाव, 2 अंकों के सवालों में अब नहीं मिलेगा विकल्प
- AI से युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर भिड़े परिजनः चप्पलों और बेल्टों से पिटाई का वीडियो सोशल वायरल, थाने पहुंचे पीड़ित
- France Protest: फ्रांस में हिंसा और आगजनी पर सख्त हुए राष्ट्रपति मैक्रों, बोले- उपद्रवियों को चुकानी होगी तबाही की कीमत
- मुझे पसीना निकलवाना आता है : कॉलोनी की समस्या पर XEN से भिड़े विधायक गोकुल सेतिया
- CG Morning News : व्यापारियों ने की नए नोट और सिक्कों की मांग… धमतरी में आज स्थानीय अवकाश… हॉकी लीग के मैचों की छत्तीसगढ़ी में होगी भी कमेंट्री
