Rajasthan News: जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में कई और बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

फर्जी दस्तावेजों से मिला था 979 करोड़ का टेंडर
पूरा मामला जनता के पीने के पानी से जुड़े मिशन में बड़ी हेराफेरी का है। आरोप है कि करीब 979 करोड़ रुपये के टेंडर हासिल करने के लिए कंपनियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। एसीबी ने शुरुआती जांच के बाद 30 अक्टूबर, 2024 को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही लगातार परतें खुलती जा रही हैं।
सुबोध अग्रवाल को दिल्ली से किया था गिरफ्तार
इस मामले में जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को इसी साल 9 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो जेल में हैं। वहीं, हाईकोर्ट प्रशासन से केस ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से सुबोध अग्रवाल की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई नहीं हो सकी।
पूर्व मंत्री महेश जोशी और संजय बड़ाया पर लटकी तलवार
इस घोटाले की आंच सिर्फ अधिकारियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार राजनीति से भी जुड़े हैं। एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी, संजय बड़ाया और कुछ अन्य रसूखदारों के खिलाफ जांच को अभी पेंडिंग रखा गया है। यानी आने वाले दिनों में इन पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।
इन आरोपियों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई
एसीबी इस मामले में दिनेश गोयल, कृष्णदीप गुप्ता, शुभांशु दीक्षित, सुशील शर्मा, विशाल सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, डीके गौड़, महेंद्र प्रकाश सोनी, मुकेश पाठक और निरिल कुमार के खिलाफ पहले ही चार्जशीट कोर्ट में दे चुकी है। वहीं जितेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल और संजीव गुप्ता फरार चल रहे हैं। इन तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। पुलिस की टीमें इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बांकीपुर उपचुनाव: जीत के बाद पटना में PK का रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हाथ जोड़कर जताया आभार
- अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का परिणाम घोषित, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र
- लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट; पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा
- पिता पर हत्या का दाग, बेटे पर पॉक्सो का शिकंजा, पवित्र प्रधान का बेटा हितेश गिरफ्तार, अपराध की ‘विरासत’ पर उठे गंभीर सवाल
- पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल 5 अगस्त तक जारी, सरकार से वार्ता बेनतीजा

