Rajasthan News: उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म है। जहां एक ओर पीड़ित परिवार लगातार दोषियों को फांसी देने की मांग करता आ रहा है, वहीं अब इस मामले में बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर भी विवाद तेज़ हो गया है।

यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज़ होनी थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में फैसला ले। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है, जिससे फिल्म की रिलीज़ की राह फिलहाल साफ हो गई है।
कन्हैयालाल की पत्नी ने पीएम को क्या लिखा
कन्हैया लाल की पत्नी ने पीएम को लिखा कि “मेरे पति की हत्या पर बनी फिल्म को मुस्लिम संगठनों व उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में रुकवा दिया है। मैंने खुद फिल्म देखी है। वो तो इनकी हत्या की कहानी है। उसमें तो कुछ गलत नहीं है।
तीन साल पहले उन्हे मार दिया और अब वकील कपिल सिब्बल कह रहे हैं जो हुआ उसे फिल्म में दिखा भी नहीं सकते, बच्चे बता रहे है कि फिल्म पर अब मोदी सरकार फैसला करेगी। आपको तो पता ही है कि हमारे साथ कितना गलत हुआ और अब उल्टा वही लोग कोर्ट में जा रहे है, जिन्होंने इन्हें मारा है।
आपसे प्रार्थना है कि इस फिल्म को रिलिज करा दीजिए ताकी पूरी दुनिया को सच्चाई पता चल सके। एक और निवेदन है कि आप हमें मिलने का समय दें। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली आकर आपसे मिलना चाहती हूं।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

