Rajasthan News: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन मंगलवार को जयपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों के बीच राज्य में फिल्म निर्माण और पर्यटन को लेकर चर्चा हुई.

राजस्थान में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर बात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्तिक आर्यन का राज्य में स्वागत करते हुए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
कार्तिक आर्यन ने दी अपनी फिल्मों की जानकारी
कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया और यह भी कहा कि उन्हें राजस्थान में शूटिंग करना बेहद पसंद है. उन्होंने राज्य की फिल्म नीति की सराहना की और खासतौर पर यहां की मेहमाननवाजी और विविधता को फिल्मों के लिहाज़ से बेहद अनुकूल बताया.
जल्द रिलीज़ होने वाली फिल्म टली
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म, जिसमें वह साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आएंगे, फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है. फिल्म की कुछ शूटिंग अभी बाकी है, और मेकर्स जल्द ही नई रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि अब तक फिल्म का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
