Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के लिए भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की मिट्टी को बंजर होने से बचाने और किसानों की भलाई के लिए सरकार ने खेत बचाओ अभियान का बिगुल फूंक दिया है।

इस अभियान का सीधा मकसद खेतों में अंधाधुंध इस्तेमाल हो रहे रासायनिक खादों और जहर बन रहे यूरिया पर लगाम कसना है। किरोड़ी लाल मीणा ने साफ कहा है कि अब पारंपरिक और पुराने तौर-तरीकों से ही धरती मां को बचाया जा सकता है।
जमीन के 25% हिस्से पर करनी होगी यह खेती
कृषि मंत्री ने राज्य के सभी नेताओं, सरपंचों और किसानों से सीधे जुड़कर एक खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि हर किसान को अपनी कुल कृषि भूमि के कम से कम 25 प्रतिशत हिस्से पर अनिवार्य रूप से जैविक (Organic) खेती करनी चाहिए। सरकार का मानना है कि रासायनिक खादों के ज्यादा इस्तेमाल से फसलों और जमीन को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल बोते समय संतुलित मात्रा में ही खादों का प्रयोग करें, ताकि मिट्टी की ताकत लंबे समय तक बनी रहे।
गांवों में पहुंचेंगे एक्सपर्ट, बॉर्डर पर होगी सख्ती
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के बड़े अधिकारी और वैज्ञानिक खुद जिलों और गांवों का दौरा करेंगे। वे खेतों में जाकर किसानों को खाद के सही इस्तेमाल, मिट्टी को सुरक्षित रखने और कम लागत में ज्यादा पैदावार करने के वैज्ञानिक तरीके सिखाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
