Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को सांचौर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में तीन खाद-बीज निर्माण फैक्ट्रियों पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद बरामद हुई और किसानों के लिए भेजा गया यूरिया ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था। मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही सख्त फटकार लगाई और सभी सैंपल लैब जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

सुबह करीब 11:30 बजे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ‘स्वास ग्रीन एग्रीटेक इंडिया’ फैक्ट्री पहुंचे। जांच में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद मिली और बिना लाइसेंस खाद बनाने का मामला सामने आया। मंत्री ने फैक्ट्री मालिक महिपाल सिंह को फोन कर तलब किया और चेताया कि यदि वह मौके पर नहीं पहुंचे तो कार्रवाई की जाएगी।
फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर अवैध खाद पैकिंग की जा रही थी, जिसमें पैकिंग पर मेड इन चीन और अहमदाबाद का एड्रेस लिखा था, जबकि यह सांचौर में अवैध रूप से तैयार किया गया था।
दोपहर 12:30 बजे मंत्री ने ‘दिनेश एग्रो’ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां किसानों के लिए भेजा गया यूरिया इंडस्ट्रीज को ब्लैक में बेचा जा रहा था। पास के दो गोदामों में 30 हजार और 20 हजार बैग यूरिया रखे हुए थे, जबकि मशीनों पर माल जीरो दिखाया जा रहा था।
करीब 1:30 बजे मंत्री ने ‘दिनेश एग्रो’ के पास एक बिना नाम वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां IPL कंपनी के पीले कट्टों में भरा यूरिया सफेद कट्टों में रीपैक कर महंगे दामों में बेचा जा रहा था। पीले कट्टों वाला यूरिया बिना सब्सिडी 1,200 रुपए का था, जबकि किसानों को सब्सिडी के बाद 300 रुपए में मिलना चाहिए था। अवैध बिक्री में यह 500–600 रुपए में इंडस्ट्रीज को बेचा जा रहा था।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भी फैक्ट्रियों में अनियमितता या अवैध खाद निर्माण का संदेह है, उनकी संपूर्ण जांच कर सैंपल लैब में भेजे जाएं।
पढ़ें ये खबरें
- SIP Investment Diwali 2026: रोज 100 रुपए बचाकर बन सकते हैं लखपति, जानिए कैसे जुटेगा 15 लाख का फंड ?
- सोनीपत में दिनदहाड़े चोरी करते दो युवक पकड़े, दुकानदारों ने जमकर की धुनाई; ई-रिक्शा से उड़ाते थे सामान
- Jharkhand News: जामताड़ा में कोयला गैसीकरण के ट्रायल से मचा हड़कंप, चापाकल और बोरिंग से अपने आप निकलने लगा पानी, प्रशासन ने रुकवाया काम
- जालंधर के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली सांभर, लोगों में मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग
- Digital Gold: डिजिटल गोल्ड की खरीद 83% बढ़ी, 2,590 करोड़ रुपए का निवेश; जानिए आखिर क्यों टूट पड़े लोग ?
