Rajasthan News: कोटा के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द साकार होने वाला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। यह प्रक्रिया आगामी तीन महीनों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा।

गुरुवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की प्रगति और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी दी। स्पीकर बिरला ने एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया, जिसके बाद एएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। बैठक में बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता और एयरपोर्ट अथॉरिटी के शरद कुमार भी मौजूद रहे।
दिसंबर 2027 तक पूरा होगा एयरपोर्ट निर्माण
उड्डयन मंत्री ने जानकारी दी कि तीन महीनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। योजना के तहत दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और कोटा से नियमित हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस प्रोजेक्ट से न केवल कोटा बल्कि बूंदी, हाड़ौती और पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों को भी लाभ मिलेगा।
पहले चरण में 467.67 करोड़ रुपये की लागत
एएआई द्वारा जारी टेंडर के अनुसार, पहले चरण में 467.67 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसमें रनवे सहित एयर साइड से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि टेंडर 17 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके अलावा, अन्य एजेंसियां सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी कार्य शुरू कर चुकी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी
