Rajasthan News: कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 8 मई की रात हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चिराग जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया है। चिराग ने तेज रफ्तार कार से 4 बच्चों और एक महिला इंदिरा बाई को कुचलने की कोशिश की थी। घटना के समय बच्चे एक जगह खड़े थे, जबकि इंदिरा बाई अपनी साइकिल की चेन ठीक कर रही थीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में चिराग ने कबूल किया कि उसने पीड़ित परिवार से पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। चिराग, जो पेशे से टैक्सी चालक है, मोहल्ले का ही निवासी है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है और कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर रही है।
घटना के बाद 9 मई को हेमंत राठौड़ ने अनंतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सभी घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अनंतपुरा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलटी, फिर…
- RBSE 10th Result 2026: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आउट, शेखावाटी ने गाड़ा झंडा, फिसला कोटा; बेटियों ने फिर मारी बाजी, देखें जिलेवार लिस्ट
- छाया ग्रह राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन 29 मार्च को, वृश्चिक समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
- खल्लारी रोप-वे दुर्घटना : मृतक के परिजन को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा, CM साय ने कहा- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
- CG Bird Flu News : छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जांच रिपोर्ट के बाद इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित, मुर्गे–मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट करने के आदेश, बंद रहेंगी दुकानें
