रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में धार्मिक आयोजन में फूहड़ता परोसी गई। भांडेर में मंच तो रामलीला के लिए बनाया गया था, और रामलीला हुई भी। लेकिन इसके बाद मंच पर रात को भजन कार्यक्रम की जगह फूहड़ डांस का कार्यक्रम हुआ जहां बार बालाएं थिरकती नजर आई l
MP के इस जिले में होने वाली थी इंदौर जैसी ‘जल त्रासदी’, पानी के नल कनेक्शन से निकला मरा हुआ सांप, तेज बदबू आने पर खुला राज
भांडेर में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के शर्मनाक वीडियो भी सामने आएं हैं l नगर परिषद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान देखा गया कि नगरपालिका के जिम्मेदार फूहड़ डांस रोकने के बजाए मनोरंजन करते रहे l फूहड़ डांस के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

