अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार की मेन वजह ईरान युद्ध और महंगाई के मुद्दे को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मानी है. जेडी वेंस ने कहा कि 2024 के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में ट्रंप-वेंस के लिए वोट देने वाले बहुत से लोग 3 नवंबर के मिडटर्म में पार्टी के खिलाफ हो गए. हालांकि, देखा यह भी जा रहा है कि मिडटर्म इलेक्शन का सबसे बड़ा असर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रिश्तों पर पड़ा है. 

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए ईरान के खिलाफ चलाए गए अलोकप्रिय सैन्य अभियान से खुद को अलग कर लिया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में मिली हार को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने इस हार के लिए ईरान युद्ध को एक बड़ी वजह बताया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘हम हार गए क्योंकि युद्ध हुआ. राष्ट्रपति ने खुद कल रात यह बात कही थी.’ उन्होंने पार्टी से नाराज मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘जो लोग नाराज हैं और कहना चाहते हैं कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी, वे सही थे.’ 

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत हुई और उन्हें दोनों सदनों में बहुमत मिल गया. नतीजों के बाद अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इजरायल के साथ रिश्ते को ज़िम्मेदार ठहराया है.

वेंस ने एक्स पर कहा कि हमारी तरफ के डेटा एनालिस्ट जिस बात पर बहुत ध्यान दे रहे थे, वह थी कंपोजिशन यानी वोटर्स के ग्रुप 2024 के चुनाव जैसा है. इससे रिपब्लिकन पार्टी जीत सके?

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के 3 नवंबर को मतदान हुए थे, जिसके नतीजे अगले दिन 4 नवंबर को सामने आए. इसमें ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा. पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया.

वेंस ने कहा कि अब अगले दो साल देश को संभालने, उपलब्धियां हासिल करने और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत की तैयारी पर केंद्रित होने चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m