Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 नवम्बर 2026) की खबरों में सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत; पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत; ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की दी छूट; यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी प्रमुख रहा.

1. सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत
चुनाव में दो बच्चा पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है. एक मामले की सुनवाई करते हुए देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत है। कानून पर विचार करने की जरूरत है. मामले में भारत की प्रजनन दर (India Birth Rate) का उदाहरण दते हुए कोर्ट ने कहा कि 2003 में भारत की कुल प्रजनन दर 3 थी.

2. पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत
NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिनों के बाद छुट्टी मिलने के बाद दोबारा तबीयत बिगड़ी गई. राज्यसभा सांसद शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे पिछले दो दिनों से पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में भर्ती थे.

3. ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की दी छूट
मिडिल-ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारत को प्रतिबंधों से छूट दे दी है. ईरानी अधिकारी के मुताबिक, भारत को दवाइयों के आयात के लिए यह राहत मिली है. भारत के अलावा ईरान ने चीन, इराक और कतर को भी इन पाबंदियों से राहत दी है.
4. यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव या यूएस मिडटर्म चुनाव-2026 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं. US Midterm Election अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सूपड़ा साफ हो गया है. ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी यानी ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (Grand Old Party) अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में हार चुकी है यानी बहुमत से दूर हो गई है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
यूनिवर्सिटी राजनीति नहीं, पढ़ाई की जगह है- केरल HC बोला: केरल हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह जैसी गतिविधियों की संवैधानिक लोकतंत्र में जगह नहीं है. शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी गतिविधियों में शामिल होने वाले छात्रों को निकाला जा सकता है.
कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे ने महिला सांसद के गाल पर मारी थपकी: कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में महाराष्ट्र के रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बारवे ने महिला सांसद प्रतिभा धानोरकर (Pratibha Dhanorkar) की गाल पर थपकी मारते हुए दिख रहे हैं. वीडियो यह 1 नवंबर की इंडिया ब्लॉक की रैली का बताया जा रहा है.
दिवाली से ठीक पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी और मक्खन के दाम ₹50 तक बढ़े: दिवाली से ठीक पहले अमूल ने महंगाई का झटका दिया है. डेयरी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में 3 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. इससे ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका लगा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

