मिडिल-ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारत को प्रतिबंधों से छूट दे दी है. ईरानी अधिकारी के मुताबिक, भारत को दवाइयों के आयात के लिए यह राहत मिली है. भारत के अलावा ईरान ने चीन, इराक और कतर को भी इन पाबंदियों से राहत दी है. ईरान सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से आने-जाने की छूट दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, तेहरान ने भारत समेत चार देशों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने के लिए विशेष छूट दी है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने यह जानकारी दी है.
ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही करने संबंधी पाबंदियों से छूट दे दी है. ये फैसला भारत की ऊर्जा आपूर्ति और नौवहन के लिए अहम है. क्योंकि होर्मुज भारत के कच्चे तेल और LPG आयात का बड़ा हिस्सा संभालता है.
ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात मुकद्दम ने एक इंटरव्यू में इस छूट का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ये व्यवस्था ईरान के इन चारों देशों के साथ जुड़े हितों पर आधारित है.
उन्होंने कहा कि ये छूट ईरान कीराहत ज़रूरतों से जुड़ी हैं. भारतीय जहाजों के लिए यह इंतज़ाम भारत से दवाओं के इम्पोर्ट को आसान बनाने के लिए किया गया था, जबकि चीनी जहाजों के लिए छूट का मकसद बीजिंग का पॉलिटिकल सपोर्ट हासिल करना था.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को ये छूट देने के पीछे ईरान की जीवनरक्षक दवाओं की जरूरत भी एक अहम वजह है. कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और जारी युद्ध के कारण ईरान को वैश्विक बाजारों से दवाएं जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
आपको बताते चले कि होर्मुज जलडमरूमध्य पश्चिम एशिया का बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है. इसके जरिए दुनिया के कई देशों तक ऊर्जा और व्यापार से जुड़ा सामान पहुंचता है. भारत के लिए भी यह रास्ता रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

