दिल्ली में दिवाली के आसपास पटाखों को लेकर प्रशासन एकदम मुस्तैद है. सख्त आदेश के बावजूद अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पूर्वी दिल्ली के बलबीर नगर स्थित उसके घर से लगभग 312 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान दिल्ली के बलबीर नगर में शिव मंदिर के रहने वाले हर्षित मित्तल के रूप में हुई है.

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा इलाके में अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में पटाखे बेच रहा था.

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा इलाके में अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर की तलाशी भी ली गई, जिसके दौरान उसके घर से 311.97 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए. पुलिस ने बलबीर नगर के रहने वाले 26 साल के हर्षित मित्तल को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, ANTF को 3 नवंबर को गोपनीय सूचना मिली थी कि मित्तल कथित तौर पर अपने घर से गैर-कानूनी पटाखे बेच रहा है. इसके बाद, एक पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा. घर के अंदर ऐसा जखीरा मिला, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई. पटाखे किसी गोदाम में नहीं, बल्कि घर की अलमारी और डबल बेड के अंदर छिपाकर रखे गए थे.

पुलिस के मुताबिक, हर्षित मित्तल जल्दी पैसा कमाना चाहता था. इसी लालच में वह अवैध पटाखों की बिक्री करने लगा. हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह ये पटाखे कहां से खरीदकर लाता था और किन लोगों को बेचता था. 

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस काम में हर्षित अकेला था या उसके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ है. शाहदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शाहदरा थाने में केस दर्ज किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m