NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिनों के बाद छुट्टी मिलने के बाद दोबारा तबीयत बिगड़ी गई. राज्यसभा सांसद शरद पवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे पिछले दो दिनों से पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में भर्ती थे. इस दौरान बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन किया और उनकी सेहत का हालचाल जाना.
डिस्चार्ज होने के कुछ घंटों बाद ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार की दोबारा तबीयत बिगड़ी गई. NCP-SCP प्रमुख शरद पवार को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी साझा करते हुए पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ‘हम बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’
बुधवार को डिस्चार्ज होने के कुछ घंटों बाद ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार की दोबारा तबियत बिगड़ी गई. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस साल यह तीसरी बार था, जब शरद पवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इससे पहले, 9 फरवरी को सीने में संक्रमण और खांसी के कारण उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 14 फरवरी को छुट्टी मिल गई थी.
शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह उनसे फोन पर बात की थी. पवार के करीबी सहयोगी विठ्ठल मणियार ने बताया था कि प्रधानमंत्री ने फोन कर उनका हालचाल जाना और उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

