प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोन पर NCP अध्यक्ष शरद पवार से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर मार्गदर्शन जारी रखने का आग्रह किया. दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद NCP अध्यक्ष शरद पवार की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आईं. पीएम मोदी ने कहा कि देश की चिंता छोड़ी जाए, वे और सुप्रिया सुले देश संभाल लेंगे.
शरद पवार की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर उनका हाल जाना और मार्गदर्शन जारी रखने का आग्रह किया.
NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिनों के बाद छुट्टी मिल गई है. अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है. डॉक्टरों ने मेडिकल जांच और निगरानी के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे मुंबई स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए.
शरद पवार के करीबी विठ्ठल मणियार ने मीडिया को जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार, 4 नवंबर) सुबह फोन कर के शरद पवार की सेहत के बारे में पूछा. पीएम मोदी ने शरद पवार से कहा, “आप अपना ख्याल रखें, हम देश का ख्याल रखेंगे. आप हमें गाइड करते रहें.”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि खांसी आने के बाद 85 वर्षीय नेता को रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया.
अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और अध्यक्ष डॉ. परवेज ग्रांट ने उनकी स्थिति स्थिर बताते हुए कहा कि वे ठीक हैं. पवार के परिवार के मित्र विट्ठल मनियार ने बताया कि उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट संतोषजनक आई हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर शरद पवार का हालचाल जाना.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

