Nirmala Sitharaman Challenge to Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दी है। राहुल गांधी 24 घंटे के अंदर 2 बार पीएम मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। इसपर गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को बरस करने की चुनौती दी। अब पीएम मोदी को बहस चुनौती देने वाले राहुल गांधी को निर्मला सीतारमण ने चैलेंज दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के डिबेट की चुनौती देते हुए कहा कि संसद में आइए और मुझसे SIR-EVM पर बहस कीाजिए।

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के डिबेट वाले चैलेंज पर पलटवार करते हुए कहा कि आप पार्लियामेंट में बहस के लिए वही जोश क्यों नहीं दिखाते जो सोशल मीडिया पर चैलेंज देते समय दिखाते हैं?

केंद्रीय वित्त मंत्री ने राहुल गांधी को मतदाता सूची (SIR) और ईवीएम पर संसद में बहस की चुनौती दी। उन्होंने राहुल के पीएम मोदी को दिए बहस की चुनौती पर पलटवार करते हुए कहा कि आप प्रधानमंत्री से बहस के लिए जगह चुनने को कहते हैं। जगह तो पहले से है: संसद, जहां आप नेता प्रतिपक्ष होते हैं। साथ ही उन्होंंने ‘मॉक पार्लियामेंट’ को संसद का मजाक करार दिया। निर्मला सीतारमण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरीए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि सरकार SIR और EVM पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। साथ ही पूछा- आप पार्लियामेंट में बहस के लिए वही जोश क्यों नहीं दिखाते जो सोशल मीडिया पर चैलेंज देते समय दिखाते हैं?

‘आपने बार-बार कार्यवाही में रुकावट डाली है’

निर्मला सीतारमण ने कहा कि जवाब मांगने का मतलब है कि उन्हें सुनना भी जरूरी है। कई बार ऐसा हुआ है जब आप और आपकी पार्टी पार्लियामेंट से वॉकआउट कर गए हैं, जबकि सरकार आपके आरोपों का जवाब दे रही थी। आप बहस के लिए इतने उत्सुक होने का दावा कैसे कर सकते हैं जब आप दूसरी तरफ की बात सुनने के लिए भी नहीं रुकते? यह वॉकआउट पर ही खत्म नहीं होता। आपने और INDI अलायंस ने बार-बार कार्यवाही में रुकावट डाली है, जिससे पूरी सिटिंग धुल गई। अगर आप बहस के इतने ही इच्छुक हैं, तो पहले सदन को चलने क्यों नहीं देते? और फिर वह मॉक पार्लियामेंट, सच कहूं तो, यह पार्लियामेंट का मज़ाक था। आपको उस काम के लिए समय और जोश मिला। यकीनन, असली पार्लियामेंट कम से कम इतनी तो हकदार है ही।

राहुल गांधी दो दिन में दो बार पीएम मोदी को कर चुके हैं चैलेंज

बता दें कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के हटाने की मांग को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। रैली के 24 घंटे बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दी थी। इसके 24 घंटे बाद राहुल गांधी ने फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी पर प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी।

राहुल ने कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m