Iran Puts We Will Kill Trump Giant Billboard: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। यूएस मिडटर्म चुनाव-2026 में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी यानी ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (Grand Old Party) को झटका लगते हुए दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों सदनों में बढ़त मिल गई है। डेमोक्रेट्स पार्टी (Democratic Party) ने हाउस में बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए सिर्फ 5 सीट चाहिए। यूएस मिडटर्म चुनाव रिजल्ट के बीच ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी (Donald Trump death threats) दी है। राजधानी तेहरान में ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे‘ वाला बड़ा होर्डिंग्स भी लगाया गया है।
तेहरान के व्यस्त एंगहेलाब स्क्वायर पर लगे इस होर्डिंग में ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे सिर झुकाए हुए दिखाया गया है। इस संदेश के जरिए ईरान ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया है।
बता दें कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से ट्रंप के खिलाफ नाराजगी है। सरकारी समर्थन से हो रहे प्रदर्शनों में भी बदला लेने की मांग उठाई जा रही है। वहीं एक ओर बिलबोर्ड भी लगाया गया है। इसमें ट्रंप के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश दूत स्टीव विटकॉफ और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नजर आ रहे हैं। होर्डिंग में चारों के चेहरे खून से सने हैं और सूट फटे हुए हैं। वहीं बैकग्राउंड में अमेरिका और इज़रायल के क्षतिग्रस्त झंडे दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की मांग की है।

ईरान ने ट्रंप को मारने की खुली धमकी उस समय दी है, जब जब मंगलवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर नए हमले किए जाने की खबरें आई है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगी देश नए सैन्य हमले की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ईरान ने भी संभावित हमलों को देखते हुए अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। हालिया घटनाओं से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।
ईरान की बदला लेने की तैयारी
तेहरान में ट्रंप के खिलाफ यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में कई पोस्टर, दीवारों पर पेंटिंग और दूसरी कलाकृतियां लगाई गई हैं। इनमें ट्रंप का मजाक उड़ाया गया है, उन्हें बदला लेने की धमकी दी गई है और युद्ध में अमेरिका पर जीत का दावा किया गया है। उत्तरी तेहरान के तज्रीश स्क्वायर में एक खुली प्रदर्शनी लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है। इसमें कई ऐसी पेंटिंग्स दिखाई गई हैं, जिनमें ट्रंप को अपमानजनक और हिंसक अंदाज में दिखाया गया है। एक पेंटिंग में ट्रंप जमीन पर पड़े नजर आ रही हैं। उनका चेहरा खून से सना है और एक पैर उनके सिर को दबा रहा है। वहीं, दूसरी पेंटिंग में एक बम से उनके चेहरे को ढका हुआ दिखाया गया है.ष
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

