US Midterm Election Results Live: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव या यूएस मिडटर्म चुनाव-2026 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती नतीजों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी यानी ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (Grand Old Party) को झटका लगा है। दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे चल ररही है। जॉर्जिया-वर्जीनिया में डेमोक्रेट्स पार्टी (Democratic Party) उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव नतीजों में संभावित हार को हार को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम हारे तो अमेरिका खत्म हो जाएगा।
हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 114 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर इस बार चुनाव हो रहे हैं। अब तक 16 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11 और रिपब्लिकन पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। इन नतीजों को मिलाकर सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 45 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 37 सीटें हो गई हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स बहुमत से 6 सीटें दूर हैं।

रॉय कूपर (Roy Cooper) की दमदार जीत
डेमोक्रेटिक पार्टी के रॉय कूपर ने रिपब्लिकन के माइकल व्हैटली को हरा दिया और नॉर्थ कैरोलिना में रिपब्लिकन के कब्जे वाली अमेरिकी सीनेट सीट को अपने नाम कर लिया। अपनी जीत के बाद भाषण में पूर्व गवर्नर ने समर्थकों से कहा, ‘नॉर्थ कैरोलिना के लोगों, मैं आपका नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार करता हूं।

फ्लोरिडा में भारतीय मूल की पिया डांडिया (pia dandiya) की जीत
फ्लोरिडा में भारतीय मूल की पिया डांडिया ने जीत दर्ज की है। वे डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। पिया की जीत ट्रंप के लिए झटके की तरह है। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कसी असकार को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं रिपब्लिकन पार्टी के जिम श्वार्टजेल फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से US हाउस के लिए चुने गए हैं। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। वहीं डेमोक्रेट पार्टी की लूसी मैकबाथ जॉर्जिया के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से US हाउस के लिए फिर से चुनी गई हैं।

वर्जीनिया में सुहास सुब्रमण्यम की जीत
अमेरिका के वर्जीनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम ने जीत दर्ज की है। वे US हाउस के लिए फिर से चुने गए हैं।
अमेरिका को पहली अश्वेत महिला गवर्नर मिलीं
डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को हराया। उनकी जीत से जॉर्जिया में गवर्नर का पद रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से निकलकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास चला गया है।

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने पांचवीं बार जीता चुनाव
अमेरिका की 37 साल की डेमोक्रेटिक नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने मंगलवार को न्यूयॉर्क से कांग्रेस का चुनाव जीत लिया। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डायमंड हाइसेनाज को हराकर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की। कोर्टेज 2026 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं
डेमोक्रेट्स ने सीनेट की 11 सीटें जीतीं
- रॉय कूपर – नॉर्थ कैरोलाइना
- क्रिस पप्पास – न्यू हैम्पशायर
- जॉन ओसॉफ – जॉर्जिया
- क्रिस कून्स – डेलावेयर
- कोरी बुकर – न्यू जर्सी
- जैक रीड – रोड आइलैंड
- एड मार्की – मैसाचुसेट्स
- जुलियाना स्ट्रैटन – इलिनॉय
- जॉन हिकेनलूपर – कोलोराडो
- बेन रे लुहान – न्यू मैक्सिको
- मार्क वॉर्नर – वर्जीनिया
मतगणना के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
मतगणना के बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि अगर डेमोक्रेट्स सत्ता में आते हैं, तो वे अपनी “असीम शक्तियों” का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। मेरे पास सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे ‘वीटो’ कहा जाता है। अगर जरूरत पड़ी, तो वे डेमोक्रेट्स द्वारा लाए गए कानूनों पर ‘वीटो’ लगाने के लिए तैयार हैं। अगर हाउस (प्रतिनिधि सभा) या सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिल जाता है, तो वे खुद को “मिस्टर वीटो” कहलाने में भी कोई बुराई नहीं मानते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर हम हार गए तो अमेरिका खत्म हो जाएगा। फिलहाल चुनाव पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

