केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करीब 20 साल पुराने एक मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए है. आरोप है केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत सड़क निर्माण के ठेके देने के एवज में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का. केरल सरकार ने इस मामले में विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को नए सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच होगी। केरलम के गृहमंत्री मेश चेन्निथला ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने VACB को निर्देश दिया है कि वह ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ एक पूर्व ठेकेदार द्वारा लगाए गए रिश्वत के नए आरोपों की जांच करे. कोल्लम के ठेकेदार साजन का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) का काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी.
मामला उस समय का है, जब ज्ञानेश कुमार केरलम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे। एक ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण परियोजना के बिलों का भुगतान जारी करने के बदले उनसे 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई थी.
कोल्लम के ठेकेदार साजन के मुताबिक, इंजीनियरों ने करीब ₹17 करोड़ के बिल मंजूर कर दिए थे, लेकिन ज्ञानेश कुमार ने चेक रोक दिए। इससे मलेशियाई कंपनी PATI-BEL, उसके ठेकेदारों और कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी हुई. कार्यों का भुगतान जारी करने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंजूर बिल का भुगतान जारी करने में देरी और रिश्वत की कथित मांग को लेकर कंपनी के परियोजना इंजीनियर और मलेशियाई नागरिक ली सी बीन ने वर्ष 2006 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने शुरुआती जांच के बाद केस दर्ज करने के लिए गृह विभाग से अनुमति मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक, कानूनी राय लेने के बाद गृह मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं.
यह घटनाक्रम देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है. ऐसे में उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

