Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में शनिवार को बोरिंग मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वार्ड संख्या-7 में पाइप बदले जाने का काम चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई। उस समय 40 फीट गहराई में काम कर रहे मजदूर मोहन सैनी दब गए। करीब ढाई घंटे तक जेसीबी और क्रेन की मदद से राहत कार्य चला और आखिरकार उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप और धरना
मजदूर की मौत के बाद परिजनों में मातम है। वे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है और रींगस के उप-जिला चिकित्सालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। मृतक के बेटे बलराम सैनी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना खत्म नहीं होगा।
प्रशासन की ओर से आश्वासन
एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार जो मुआवजा दिया जा सकता है, उसकी मंजूरी पहले ही दे दी गई है। लेकिन परिजन सहमत नहीं हैं, जिस कारण गत शनिवार से धरना जारी है।
बचाव कार्य में आई दिक्कत
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, नगर पालिका, राजस्व और चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जेसीबी और एक क्रेन लगाई गईं, लेकिन रेतीली मिट्टी होने के कारण राहत कार्य बेहद कठिन साबित हुआ। मिट्टी बार-बार धंसने का खतरा बना रहा, जिससे मजदूर को समय पर नहीं बचाया जा सका।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड
