Rajasthan News: उदयपुर के संभागीय मुख्यालय की पेराफैरी के ही गांवों में भूमाफिया इस कदर हावी है कि वे झीलों, तालाबों और जलाशयों पर लगातार कब्जे कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका में कदमाल के गायरियों का गुड़ा गांव में तालाब पेटे में बने अवैध रिसॉर्ट का खुलासा होने के बाद अब लोसिंग तालाब का नया मामला सामने आया है। यहां भूमाफिया ने तालाब के जलमार्ग में मिट्टी डालकर सड़क बना दी।

बताया जा रहा है कि भूमाफिया ने यह कृत्य तालाब किनारे खातेदारी पहाड़ी पर अवैध निर्माण के रास्ते खोलने के लिए किया। बवाल मचने पर प्रशासन ने केवल एक कोने में थोड़ा सा हिस्सा हटाया, जबकि अभी पूरी सड़क तालाब पेटे में बनी हुई है।
भूमाफिया पर सख्ती नहीं दिखा पाए अधिकारी
हाईकोर्ट ने जलाशयों, तालाबों और उनके कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार का निर्माण करने पर जिम्मेदार व्यक्तियों पर सजा का प्रावधान कर रखा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने लोसिंग तालाब में भी सड़क बनाने वाले भूमाफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने आवाज उठाई तो वे उन्हीं से भूमाफिया के नाम पूछने लगे जबकि यह काम एक- दो दिन का नहीं बल्कि कई दिनों का है। मौके पर तालाब पेटे में मिट्टी के डंपर भी पहुंचे तो बुलडोजर व रोलर से उन्हें सही कर रास्ता भी निकाला गया। इतना काम होने के बावजूद अधिकारियों की नजर नहीं पड़ना, कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इधर, ग्रामीणों ने तालाब पेटे में कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
