Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक श्रद्धालु का हाथ टूट गया। यह वीडियो दो दिन पुराने हैं, लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अमावस्या की भीड़ के दौरान हुआ विवाद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अमावस्या के अवसर पर मंदिर में उमड़ी थी। लंबी कतारों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद तैनात निजी सुरक्षाकर्मी अपना आपा खो बैठे और लाठियां लेकर भक्तों पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने भी एक श्रद्धालु को डंडा मारा, जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित श्रद्धालु वहीं ज़मीन पर बैठ गया और दर्द से कराहने लगा।
जांच के आदेश, लेकिन व्यवस्थाओं पर सवाल बरकरार
वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर मंडल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, इस घटना ने मंदिर की व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आने वाले ऐसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी पहले से क्यों नहीं होती, यह चर्चा का विषय बन गया है।
श्रद्धालुओं का आरोप, यह कोई पहली बार नहीं
घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। यहां अक्सर निजी सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों का व्यवहार भक्तों के प्रति अपमानजनक होता है। भीड़ में इस तरह की मारपीट से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह गिरफ्तार! STF ने उठाया
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
