Rajasthan News: राजस्थान सरकार द्वारा गहलोत सरकार के समय बनाए गए संभागों और जिलों को समाप्त करने के बाद से प्रदेशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। खासकर सीकर और नीमकाथाना जिलों को खत्म करने के बाद शेखावाटी क्षेत्र में स्थानीय संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी है।

इस कड़ी में, सीकर जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट के बाहर शुक्रवार से अभिभाषक संघ ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। वकील अब सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, और उनका कहना है कि जब तक सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
एक महीने से चल रहा विरोध
नीमकाथाना में पिछले करीब एक महीने से अभिभाषक संघ और जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। गुरुवार को भी स्थानीय संगठनों ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया था। अब सीकर में वकीलों ने हर महीने के 1 और 16 तारीख को कोर्ट में काम बंद करने का ऐलान किया है, ताकि उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचे।
आंदोलन की अगली योजना
सीकर अभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष भागीरथ जाखड़ ने बताया कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि आज से हर महीने के 1 और 16 तारीख को वकील कोर्ट में काम नहीं करेंगे और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- वैशाली में दूध व्यवसायी पर हमला, लूट में नाकाम अपराधियों ने पिस्टल की बट से फोड़ा सिर
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की सुविधा
- बागेश्वर धाम आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपीलः धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें’
- ‘नेहरू की गलती का नतीजा भुगत रहा पूरा देश’, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मैं रहूं न रहूं बदलाव आएगा
