Rajasthan News: बांसवाड़ा: शहर के रिहायशी इलाके वाडिया कॉलोनी में तेंदुए के मूवमेंट की खबर से हड़कंप मच गया। खेल स्टेडियम के पीछे वाले क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया, जिसका मूवमेंट सीसीटीवी में कैद हो गया। इस घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी, जिसे पहले सामान्य समझा गया। लेकिन पास में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने तेंदुए को देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कॉलोनी की सड़कों पर तेजी से भागता दिखा, जबकि उसके पीछे कुत्तों का झुंड भी था। माना जा रहा है कि तेंदुआ कॉलोनी से 500 मीटर दूर श्यामपुरा वन क्षेत्र से भटककर आया।
खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेंजर संतोष डामोर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शहरभर में वायरल हो गया, जिससे लोग और सतर्क हो गए।
तेंदुए की खबर फैलने के बाद कॉलोनीवासी सहमे हुए हैं। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और रात में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही, श्यामपुरा वन क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, रास्ते में अचानक हुई मौत
- National Morning News Brief: US- इजराइल का ईरान पर हमला, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत; आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत; राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम; टी-20 वर्ल़्ड कप से पाकिस्तान बाहर
- युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का ईरानी लोगों के लिए संदेश- ‘अब आप अपनी सरकार संभालें’
- पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, कोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी का किया था प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज
- MP Morning News: ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, श्योपुर में घड़ियाल-कछुओं को करेंगे रिलीज, 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, 4 साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी, बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते, मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र


