Rajasthan News: राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो रईसजादों और व्यापारियों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करता था। चित्रकूट थाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं, मीतू पारीक और इंदु वर्मा, को वैशाली नगर के एक लग्जरी होटल से 3 लाख रुपये का चेक लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं की उम्र 47 से 50 साल के बीच है, और उनके खौफनाक इरादों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इन महिलाओं ने दो प्रॉपर्टी डीलर व्यापारियों को निशाना बनाया। सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के जरिए ये महिलाएं व्यापारियों से 50 लाख रुपये की मांग कर रही थीं। रुपये न देने पर बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। डर के मारे व्यापारियों ने पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
जब व्यापारियों ने और रकम देने से इनकार किया, तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने एक सुनियोजित योजना के तहत दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। व्यापारियों ने 3 लाख रुपये का चेक देने के बहाने महिलाओं को वैशाली नगर के एक कैफे में बुलाया। लग्जरी गाड़ी में सवार होकर पहुंची दोनों महिलाओं को पुलिस ने सबूतों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब महिलाओं के मोबाइल फोन जब्त किए, तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। इनके फोन में ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिलीं, जिनसे पता चला कि ये महिलाएं पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी थीं। पुलिस अब इनके अन्य ठगी के मामलों की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार

