Rajasthan News: राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद जयपुर से लेकर पूरे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। नकली बीज और घूसकांड के इस मामले में विपक्ष सीधे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को घेर रहा है। लेकिन अब भजनलाल सरकार के मंत्री मदन दिलावर खुलकर बाबा के बचाव में उतर आए हैं।

दिलावर ने दो टूक कहा, किरोड़ीलाल मीणा यदि बेईमान हैं, तो मदन दिलावर भी कभी ईमानदार नहीं हो सकता। दिलावर ने साफ किया कि वे किरोड़ी को उनके छात्र जीवन से जानते हैं, उनकी ईमानदारी पर शक करना सूरज को दीया दिखाने जैसा है।
फोटो वायरल होने से कोई पापी नहीं हो जाता
भ्रष्टाचार के आरोपी जुगल किशोर के साथ किरोड़ीलाल मीणा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तैर रही हैं। इस पर सफाई देते हुए दिलावर ने कहा कि मंत्रियों से रोज सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग मिलते हैं। किसी के साथ सिर्फ फोटो खिंचवा लेने से कोई अपराधी नहीं हो जाता। अगर विभाग का एक अफसर चोर निकलता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरा विभाग ही भ्रष्ट है।
डोटासरा भी जाएंगे जेल, दिलावर की चेतावनी
मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री महेश जोशी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से पूछा कि जल जीवन मिशन और पीएचईडी घोटाले के कितने करोड़ रुपये उन तक पहुंचे, पहले इसका हिसाब दें। दिलावर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एसओजी की जांच चल रही है, पेपर लीक और तबादला उद्योग के मामले में डोटासरा भी बहुत जल्द जेल जाएंगे और महेश जोशी के साथ रहेंगे।
गहलोत-पायलट की लड़ाई पर कसा तंज
गहलोत और पायलट के पुराने झगड़े को कुरेदते हुए दिलावर ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपनी ही पार्टी के युवा नेता के लिए मक्कार और नकारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह बेहद ओछी राजनीति है। कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने घर की फुट को देखना चाहिए।
इधर राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2025 और निकायों का नवंबर 2025 में ही खत्म हो चुका है, अभी वहां प्रशासक बैठे हैं। चुनाव कब होंगे, इसका अंतिम फैसला ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और कानूनी सलाह के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ही लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


