Rajasthan News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को कोटपूतली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मदन राठौड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने आए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आरोपों की धज्जियां उड़ा दीं।

डोटासरा ने एनटीए (NTA) को भाजपा और आरएसएस की एजेंसी कहा था। इस बात पर राठौड़ भड़क गए। उन्होंने कहा कि डोटासरा कब क्या बोल देते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता।
हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं
मदन राठौड़ ने साफ कहा कि डोटासरा का बयान पूरी तरह गलत है। पहले उन्हें अपने राज को देखना चाहिए। कांग्रेस के समय कितने पेपर लीक हुए, यह सबको पता है। राठौड़ ने कहा, हम सीना ठोककर कह रहे हैं कि भजनलाल सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
जो भी मामला सामने आया है, उसकी जड़ें केरल से जुड़ी हुई हैं। एनटीए ने तुरंत परीक्षा रद्द करके सही काम किया। अगर देरी होती तो बच्चों की तैयारी और दिमाग पर बुरा असर पड़ता। हमारी नीति साफ है, किसी भी चोर को बख्शा नहीं जाएगा।
महेश जोशी की गिरफ्तारी तो बस शुरुआत है
मदन राठौड़ ने कहा कि अब सिर्फ छोटे-मोटे दलाल नहीं, बल्कि बड़ी मछलियां पकड़ी जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी महेश जोशी जैसे बड़े नेताओं की गिरफ्तारी इसका सबसे बड़ा सबूत है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी अब पेपर लीक मामले में कांग्रेस के बड़े नेताओं को घेरने की पूरी तैयारी में है। कोटपूतली के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भी यही संदेश दिया गया है कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस के राज की गलतियां बताएं।
कांग्रेस सरकार ने बर्बाद किया बच्चों का भविष्य
राठौड़ ने पुरानी गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक पुराना वाकया याद दिलाया। राठौड़ बोले, कांग्रेस के समय एसआई (SI) भर्ती में चुने गए लड़कों को दो साल नौकरी कराने के बाद घर भेज दिया गया था। इससे उनका अभ्यास और भविष्य दोनों बर्बाद हो गए।
पीएम मोदी के बयान पर राजनीति बंद करे विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। इस पर विपक्ष शोर मचा रहा है। राठौड़ ने इस पर जवाब दिया कि जब कांग्रेस वाले पानी और बिजली बचाने की बात करते थे, तब हमने स्वागत किया था। अब प्रधानमंत्री ने देश के फायदे के लिए ईंधन बचाने को कहा तो इसमें गलत क्या है? पैसे और संसाधनों की बचत करना अच्छी आदत है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- कर्नाटक कैबिनेट विस्तार 2026: कांग्रेस ने 20 मंत्रियों को दी मंजूरी, गायत्री शांतेगौड़ा सूची में एकमात्र महिला मंत्री
- सावन का पहला सोमवार : हटकेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाभंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
- Bankipur Bypoll: 24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13,868 वोटों से आगे, जश्न में डूबे कार्यकर्ता
- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: बारिश के बीच भी धरने पर डटे अभ्यर्थी, CBI जांच की मांग
- रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग और नर्सिंग पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

