Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जोधपुर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्टा के दौरान पूरी तरह से हमलावर मूड में नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस और पूर्व सीएम अशोक गहलोत को पेपर लीक पर बोलने का कोई हक नहीं है। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नीट (NEET) मामले से लेकर भैरों सिंह शेखावत की मूर्ति तक पर अपनी बात रखी।

राठौड़ ने आंकड़ों के साथ कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के समय 17 बार पेपर लीक हुए, लेकिन तब किसी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी राज में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। नीट मामले पर उन्होंने सफाई दी कि इसकी शुरुआत राजस्थान से नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से हुई थी। सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो।
सीकर कनेक्शन पर क्या बोले राठौड़?
जब पत्रकारों ने सीकर कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा, तो राठौड़ ने दो टूक कहा कि इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड सीकर का नहीं है। जांच चल रही है और सब कुछ सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी अपराधी के साथ फोटो खिंचवा लेने से कोई बीजेपी का नेता नहीं बन जाता। कांग्रेस के लोग तो खुद जेल की हवा खा रहे हैं।
भैरों सिंह शेखावत को बताया अजातशत्रु
पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण को लेकर राठौड़ भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि बाबोसा का कोई दुश्मन नहीं था। उन्होंने संगठन को अपने खून से सींचा है। जोधपुर के इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई बड़े चेहरे जुटेंगे। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा लेने का मौका है।
जब राठौड़ से पूछा गया कि राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां कब होंगी? उन्होंने हंसते हुए गेंद सीएम भजनलाल शर्मा के पाले में डाल दी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का काम है, लेकिन अगर उनसे राय मांगी गई तो वे बेहतरीन काम करने वाले विधायकों के नाम जरूर आगे बढ़ाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- गौरव भाटिया के खिलाफ पोस्ट हटाने का आदेश, CJP नेता सौरव दास को हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- ‘यह गलत है’
- हाउसिंग बोर्ड की मनमानी, कस्तूरबा आवासीय परिसर की बजाए सड़क पार दूसरे भवन में बनाए कमरे! स्कूल प्रबंध समिति ने छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
- बचाव में उतरे ससुर! अशोक सिद्धार्थ ने मायावती को लिखा पत्र, कहा- मेरे सन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ें, मेरे दामाद से पहले वो आपके भतीजे
- कॉलोनी में घर के अंदर चल रहा था अवैध क्लीनिकः सरकारी दवाएं, अबॉर्शन किट और खून की थैलियां जब्त
- पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा


